विकासनगर,03 अपै्रल (आरएनएस)।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में शुक्रवार को कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने अभिभावकों को भारतीय संयुक्त परिवार की परंपरा को जीवित रखने के लिए प्रेरित किया। बताया कि कुटुंब प्रबोधन का उद्देश्य है कि हिंदू जीवन पद्धति का संस्कार हमारे परिवार के अंदर होना चाहिए, क्योंकि खंडित हो रहे परिवार को जोडऩा व अपने सभ्यता व संस्कृति कि ओर लोगों को आकर्षित करना है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

