विकासनगर,03 अपै्रल (आरएनएस)। डाकपत्थर बैराज मैदान में शुक्रवार को चकराता ब्लॉक प्रधान संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मनरेगा कार्यों की समीक्षा की गई और सरकार को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। प्रधानों ने कहा कि यदि इन सुझावों को अमल में लाया जाए तो मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि योजनाओं का सही क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति के लिए आवश्यक है। बैठक में उपस्थित प्रधानों ने सामूहिक रूप से सरकार से अपेक्षा जताई कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

