विकासनगर,03 अपै्रल (आरएनएस)। सहसपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया। घटना के बाद पीडि़त ने कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित दिखाई दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

