धमतरी, 26 नवम्बर (आरएनएस)। कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि Agri Stackपोर्टल किसानों के पंजीयन हेतु आगामी 30 तारीख तक खुला हुआ है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। पंजीयन की सुविधा CSC केंद्रों, तहसीलदार की ID तथा किसान स्वयं अपने स्तर पर भी प्राप्त कर सकते हैं। सभी अधिकारी इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता के रूप में लेते हुए विशेष अभियान चलाकर पंजीयन सुनिश्चित करें। FRA तथा डुबान से संबंधित कार्य वर्तमान में स्थगित रह सकते हैं, जिनकी सूचना पृथक रूप से प्रदान की जाएगी। निर्धारित अवधि के उपरांत यदि किसी किसान का पंजीयन छूट जाता है, तो उसकी समस्त जि़म्मेदारी संबंधित अधिकारी/नोडल प्रभारी की होगी। हेडिंग बनाये
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

