बीजापुर, 26 नवंबर (आरएनएस)। जल ग्रहण विकास घटक सिंचाई योजना पीएमकेएसवाय 2.0 और केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के जल संचयन और संरचनाओं एवं बागवानी, कृषि वानिकी, वृक्षारोपण जैसे जलग्रहण विकास कार्यो से संबंधित रील्स एवं फोटोग्राफ्स पर आधारित सोशल मीडिया प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसंबर 2025 तक हैै।
छत्तीसगढ़ राज्य हेतु कुल चयनित पांच रील जिसके लिए पुरस्कार पचास हजार प्रति विजेता रखा गया हैं। पॉंच रील्स में से दो रील कृषि वानिकी, गतिविधियों और किसी अन्य वाटरशेड केंद्रीय/राज्य सरकार योजना के तहत बनाई गई जल संचयन संरचनाओं और समुदाय के लिए उनके लाभों को दर्शाते हुए लघु वीडियों/रील (30-60 सेकंड) या फोटो तैयार कर सकता है। प्रतिभागियों द्वारा अपनी सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद प्रविष्टियाँ 12 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच ऑनलाइन जमा की जाएंगी। प्रतिभागियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ हैषटैग डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएस एंड वाटरशेड महोत्सव 2025 का उपयोग करना होगा। तदोपरांत प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए वेबसाइट/पोर्टल पर पंजीकरण/नामांकन करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई सामग्री का लिंक भी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध होगा। प्रतियोगिता अवधि पूरी होने के बाद, 31 जनवरी 2026, शाम 6.00 बजे तक, प्रतिभागियों को रिच व्यू और इंगेजमेंट कॉमेन्ट एंड लाइक का स्क्रीनशॉट जमा करना होगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

