धमतरी, 26 नवम्बर (आरएनएस)। भारत सरकार ,राज्य शासन और शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल और और चौधरी द्वारा समन्वयक को प्रेषित पत्र के परिपेक्ष्य मेंशासकीय माध्यमिक शाला जालमपुर में 26 नवंबर को, शाला में संविधान दिवस कार्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें, सभी विद्यार्थियों को और शिक्षकों को संस्था प्रधान दीपक शर्मा द्वारा संविधान के प्रस्तावना का वाचन कराया गया। इस अवसर पर संविधान सभा के चेयरमैन डॉ राजेंद्र शुक्ला , संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर ,को श्रद्धांजलि के देकर उनके समक्ष विद्यार्थियों और समस्त शिक्षक /शिक्षिकाओं कर्मचारियों को संविधान की राष्ट्र की एकता अखंडता और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाया गया । प्रधान पाठक शर्मा अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लोकतांत्रिक देश, भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इसलिए से संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान हमारे शरीर की आत्मा जैसी है, जो नागरिकों को अपने मौलिक अधिकार के साथ-साथ कर्तव्यों को भी याद दिलाता है। संविधान दिवस के प्रस्तावना वाचनऔर शपथ कार्यक्रममें पर प्रधान पाठक दीपक शर्मा सहित, शाला की वरिष्ठ प्रभारी शिक्षिका के कामडे, तुरे ,मध्यान भोजन सहायिका प्रीति, लक्ष्मी सांगले , उपस्थित रहे। शाला विकास समिति के अध्यक्ष और वार्ड पार्षद हेमंत बंजारे, तथा वार्ड पार्षदजालमपुर संजय देवांगन ने इस अवसर पर संविधान निर्माता, डॉ भीमराव अंबेडकर तथा डॉ राजेंद्र प्रसाद शुक्ला को श्रद्धांजलि दिए ।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

