० धान खरीदी तिहार बना किसानों की खुशी का आधार – किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किया धन्यवाद
रायपुर, 26 नवम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी सुगमता और पारदर्शिता के साथ जारी है। किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त कर बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर रहे हैं। आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत रीवा के किसान रामानुज पाल ने 15 एकड़ भूमि में उत्पादित धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन सुविधा का लाभ लेते हुए निर्धारित तिथि पर वे आसानी से धान बेच पाए। श्री पाल ने कहा कि धान विक्रय करने के 48 घंटे के भीतर ही धान की राशि उनके बैंक खाते में जमा हो गई। धान खरीदी केंद्र में उन्हें मॉइश्चर मशीन, हमाल, बारदाना सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों का उत्साह और विश्वास बढ़ा है। पाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

