इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 120 बहादुर, मस्ती 4 और दे दे प्यार दे 2 चल रही है। लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कमाई कर रही हैं। रिलीज के कई दिनों बाद भी दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। हालांकि यह फिल्म अपने बजट से अभी काफी दूर है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने मंगलवार को कितनी कमाई की है?
वार ड्रामा 120 बहादुर ने धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की थी। पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने मंगलवार को 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 13 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 85 करोड़ रुपये है।
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की अदाकारी से सजी फिल्म मस्ती 4 धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वीकएंड पर फिल्म की कमाई बढ़ी थी। मंगलवार को इसने 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 11.70 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका बजट 50 करोड़ रुपये बताया जाता है।
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी वाली फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने तेरहवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। मंगलवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका कुल कलेक्शन 64 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का बजट 135 करोड़ रुपये बताया जाता है। इसकी कमाई अभी बजट से काफी दूर है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

