संजू देवी रावत ने अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी में भारत का नाम रौशन किया
कोरबा की रहने वलो संजू देवी को मुख्यमंत्री ने नौकरी देने का किया आश्वासन
रायपुर, 27 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के खेल एवं युवा विभाग के मंत्री अरूण साव ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए प्रशिक्षण देंगे।
आज अपने निवास अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी रावत की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि संजू देवी रावत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। ढाका में आयोजित प्रतियोगिता में उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया है, जो कि छत्तीसगढ़ के लिए विशेष उपलब्धि है। इस खेल में उन्होंने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर भारत का नाम रौशन किया है। संजू देवी रावत कोरबा की रहने वाली हैं तथा स्नातक की पढ़ाई कर रही है।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल-खिलाडिय़ों को तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। संजू देवी रावत ने कुल 35 से 16 प्वाइंट अर्जित कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। इसके पहले संजू देवी रावत मुख्यमंत्री से मिली, मुख्यमंत्री ने उन्हें पहले स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात नौकरी देने का वायदा किया है। आज की पत्रकारवार्ता में खेल संचालक, खेल विभाग के सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आर. शर्मा
०००

