0-28 से शुरू होगा आर्ईजी कॉन्फ्रेंस, प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री आएंगे
रायपुर, 27 नवंबर (आरएनएस)। नवा रायपुर अटल नगर में प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की जा रही है, यहां भारी वाहनों का प्रतिबंद्ध रहेगा। नवा रायपुर के गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस का रेनोवेशन किया जा रहा है तथा 5 स्टार होटल की तरह सजाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में डीजीपी और आईजी कॉन्फ्रेंस होने जा रहा है, इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित केन्द्रीय गृह सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी आ रहे हैं। यह कार्यक्रम आईआईएम में होगा, जिसे फिलहाल सील कर दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृहमंत्री को स्पीकार हाउस नवा रायपुर में ठहराया जाएगा, जिसके कारण स्पीकार हाउस को विशेष रूप से सुसज्जित किया जा रहा है।
भारत सरकार के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए भारत सरकार ने पैसा दिया है। इसलिए निमोरा गेस्ट हाउस को सजाया जा रहा है। वायसरूम से लेकर खिड़की, बेड, सबकुछ बदल दिया गया है। वहीं सिक्युरिटी एडवाइजर एवं राज्य केन्द्र शासन के सचिव नवा रायपुर सर्किट हाउस में ठहरेंगे। अजीत डोभाल को सर्किट हाउस का एक पूरा फ्लोर बुक किया गया है। राजधानी में इस समय पीएचक्यू के अधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात भीड़े हुए हैं।
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आने की जानकारी नहीं
भाजपा के कार्यालय सचिव अशोक बजाज ने बताया कि प्रधानमंत्री रोडशो के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे परिसर आने वाले थे, लेकिन अभी तक उनके आने की कोई अधिकृत सूचना नहीं है। प्रधानमंत्री रोड शो नहीं करेंगे। ओपी चौधरी का नवा रायपुर का बंगला भी उपयोग में लाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ओपी चौधरी को एम 11 बंगला खाली है, अभी इस पर विचार मंथल चल रहा है। मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी नरेन्द्र मोदी का स्वागत एयरपोर्ट पर करेंगे।
आर. शर्मा
०००

