चंडीगढ़ 27 Nov, (Rns): शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने जिला पटियाला के 3 हलका इंचार्जों, जिला संगरूर के धूरी, और जिला मोगा के निहाल सिंह वाला हलके के हलका इंचार्जों की घोषणा कर दी है और इसके साथ ही जिला पटियाला के हलका सनौर में पार्टी के कामकाम को बेहतर तरीके से चलाने के लिए 4 मैंबरी कमेटी की घोषणा की है।
आज यहां पार्टी के मुख्य कार्यालय से एक बयान जारी करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि स. सुरजीत सिंह गढ़ी को एसजीपीसी हलका राजपुरा , यूथ अकाली दल के अध्यक्ष स. सरबजीत सिंह झिंझर को हलका घनौर, स. जगमीत सिंह हरियाउ को हलका समाणा के इंचार्ज बनाया गया है। स. रंजीत सिंह रंधावा कातरों जिला संगरूर के हलका धूरी के हलका इंचार्ज होंगें और स. राजविंदर सिंह धर्मकोट जिला मोगा के हलका निहाल सिंह वाला एस.सी के हलका इंचार्ज होंगें।
सरदार बादल ने बताया कि जिला पटियाला के हलका सनौर में पार्टी के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें स. कृष्ण सिंह कंबोज, स. फौजइंदर सिह मुखमैलपुर, स. रजिंदर सिंह विरक और स. जसपाल सिंह बिटटू चटठा के नाम शामिल हैं। उन्होने बताया कि श्री एन.के शर्मा को आ रहे ब्लाॅक समिति और जिला परिषद के चुनावों के लिए जिला पटियाला और जिला मोहाली के आब्ॅजर्वर नियुक्त किया गया है और वह ब्लाॅक समिति और जिला परिषद के चुनावों के लिए जिला पटियाला और जिला मोहाली के आब्ॅजर्वर नियुक्त किया गया है और वह ब्लाॅक समिति और जिला परिषद के चुनावो ंके उम्मीदवारों का चुनाव करके मुख्य कार्यालय को भेजेंगे और दोनों जिलों में चुनाव मुहिम को चलाएंगें। इसी तरह ब्लाॅक समिति और जिला परिषद के चुनावों के लिए श्री कमल चेतली को जिला शहीद भगत सिंह नगर के आब्ॅवर्जर नियुक्त किया गया है और स. रंजीत सिंह ढ़िल्लों को पूर्व विधायक हलका दाखा और हलका गिल एस.सी आब्ॅजर्वर होंगें जिसमें वह स्थानीय नेताओं के साथ विचार-विर्मश करके ब्लाॅक समिति और जिला परिषद के उम्मीदवारों का चुनाव करके चुनाव मुहिम को चलाएंगें।

