बिलासपुर 27 नवंबर 2025(आरएनएस) सिम्सकर्मी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर जेवर, नकद व अन्य सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक ने एक माह बाद चोरी की रिपोर्ट लिखाई है। सरकण्डा पुलिस के अनुसार, सीएमएचओ आफिस कैम्पस निवासी अमरूराम साहू पिता क प्यारेलाल साहू सिम्स हॉस्पिटल में रेडियोग्राफर है। 19 अक्टूबर को मकान के दरवाजे में ताला लगाकर वे च परिवार के साथ पैतृक गांव सहाड़ा भवानीपुर बलौदाबाजार चले गए थे। 21 अक्टूबर को वे वापस घर आए तो सामान अस्त व्यस्त व आलमारी खुली मिली। पीछे का दरवाजा खुला था और बरामदे की लकड़ी की खिड़की टूटी हुई थी। आलमारी से चांदी का अ पायल, अंगूठी, 3 हजार रुपए नकद, कम्प्यूटर का हार्डडिस्क, मदरबोर्ड, ग्राफीकार्ड, मेमोरी कार्ड, माउस, बीडियो गेम, चीडियो कैमरा, बैग चोरी हो गया था। पारिवारिक कारणों से वे बाहर चले गए थे। एक माह 25 नवंबर को उन्होंने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 3054, 331, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

