जशपुर, 27 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान तस्करी पर रोक लगाने जिलेभर में पुलिस व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी द्बठ्ठह्लद्गठ्ठह्यद्बद्घद्बद्गस्र कार्रवाई के तहत लोदाम क्षेत्र में पुलिस ने झारखंड राज्य से अवैध रूप से धान ला रहे एक टाटा आईसर ट्रक और एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। दोनों वाहनों से कुल 12 टन 90 क्विंटल धान बरामद किया गया है। 25 नवंबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर लोदाम पुलिस ने ग्राम पोड़ी के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक ष्टत्र04-रूञ्ज-0273 को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में 12 टन 40 किलो धान संदिग्ध अवस्था में मिला। वाहन चालक केश कुमार (निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश) दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और उसने बताया कि धान झारखंड के ग्राम बारो से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। इसी तरह एक अन्य मुखबिरी सूचना पर पुलिस ने ग्राम जोड़तेला मार्ग में घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक छ्व॥-13त्र-7425 को रोका, जिसमें 50 क्विंटल धान लोड पाया गया। पिकअप चालक आनंद विनय कुमार और मालिक संजय प्रसाद, दोनों निवासी मोकरा जिला गुमला (झारखंड), कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों वाहनों को कुल 12 टन 90 किलो अवैध धान सहित जब्त कर जिला प्रशासन को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सौंप दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा तथा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक धर्मेंद्र कुमार, लक्ष्मण कुशवाहा, अमर बेक और सुनील कुमार एक्का की भूमिका सराहनीय रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से अवैध धान तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा रही है और जब्त किए गए दोनों वाहनों व धान पर जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

