बिलासपुर, 27 नवंबर (आरएनएस)। नेहरू चौक में 27 नवंबर दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित रैली व धरना प्रदर्शन के मद्देनजऱ शहर में यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। सुगम आवागमन बनाए रखने और वाहन चालकों को असुविधा से बचाने के लिए नेहरू चौक होकर जाने वाले बसों, ट्रकों और अन्य चारपहिया वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है। यातायात विभाग ने सभी डायवर्शन पॉइंट पर अधिकारियों व जवानों की तैनाती कर दी है।
नेहरू चौक के तीनों दिशाओं से यात्री बसों व भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। सभी वाहनों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
यह रहेगा नया मार्ग
रतनपुर–कोरबा की तरफ से आने वाली बसें
सेदरी बायपास महामाया चौक सीपत चौक होकर आगे भेजी जाएंगी।
छोटी चारपहिया गाडिय़ाँ महामाया चौक से इंद्रसेतु नया इंद्रसेतु मार्ग सिटी की ओर डायवर्ट होंगी।
नया बस स्टैंड और रायपुर तरफ से आने वाले वाहन
बसें व भारी वाहन महमंद मार्ग से व्यापार विहार महाराणा प्रताप चौक की ओर जाएँगे।
छोटी गाडिय़ाँ वेयरहाउस रोड सेफर स्कूल मार्ग से होकर निकलेंगी।
मंगला से नेहरू चौक जाने वाले वाहन
मंगला चौक से रिंग रोड–2 या मंगला चौक से सेफर स्कूल मोड़ होते हुए आगे बढ़ेंगे।
तहसील और नेहरू चौक क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन
देवकीनंदन चौक से रामसेतु मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुँचेंगे।
यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही इन मार्गों का उपयोग करें और वैकल्पिक रास्तों का पालन कर सहयोग दें, जिससे शहर में सुचारु यातायात बना रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

