0-68 हजार से अधिक लोगों को मिली जागरूकता
मुंगेली, 27 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में मुंगेली जिले में नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों के अनुपालन हेतु संचालित जनजागरूकता अभियान “पहल—बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” जून माह से निरंतर जारी है। पहल टीम और थानों की संयुक्त मेहनत से अब तक जिले के 48 हजार से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं और 20 हजार से अधिक नागरिकों को विभिन्न मंचों के माध्यम से जागरूक किया जा चुका है। अब कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत 26 नवंबर 2025 को एसएनजी महाविद्यालय मुंगेली में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा की गई। इस चरण में युवाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ्रढ्ढ कार्यशाला, साइबर सुरक्षा तथा यातायात नियमों संबंधी जानकारियाँ प्रदान की जा रही हैं। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए एसपी पटेल ने महाभारत के पात्र कौरव, पांडव और अर्जुन का उदाहरण देते हुए गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि अर्जुन ने अपने गुरु में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का स्वरूप देखा, जिसके कारण स्वयं भगवान कृष्ण उनके सारथी बने। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने जीवन में मार्गदर्शन के लिए सही गुरु चुनें और जिस कार्य में रुचि हो उसी दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जो छात्र क्कस्ष्ट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहेंगे, उन्हें स्वयं पुलिस अधीक्षक स्तर से मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में पहल टीम की सदस्य श्रीमती शैलजा स्वामी ने युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास और ्रढ्ढ कार्यशाला के महत्व के साथ आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। श्रीमती जया गुप्ता ने युवाओं को सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया, जबकि पुलिस विभाग से बबीता श्रीवास ने साइबर ठगी से बचाव और सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। छात्रों को यह भी बताया गया कि सामाजिक कार्य की शुरुआत अपने घर और आसपास से करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएनजी महाविद्यालय के प्राचार्य रजत दवे, साइंस महाविद्यालय के प्राचार्य, मंच संचालनकर्ता ब्रजेश उपाध्यक्ष तथा एसएनजी महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों की भूमिका सराहनीय रही।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

