रायपुर, 27 नवंबर (आरएनएस)। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक प्रकरणों में जेल जा चुका है, जिनमें गैर इरादतन हत्या का प्रयास, लूट तथा नकबजनी के मामले शामिल हैं।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर शहर के बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग अभियान जारी है। इसी कार्रवाई के तहत थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गोंदवारा क्षेत्र में एक युवक बंदूक लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना पर तुरंत दबिश देकर पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित शाह पिता संजय शाह, उम्र 19 वर्ष, निवासी महाराजपुर थाना बलिया (मध्य प्रदेश), हाल निवास—गज्जू वर्मा के घर के पास गोंदवारा, थाना खमतराई—बताया। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1208/25, धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

