0 अहमदाबाद में होंगे खेलों का आयोजन
रायपुर, 27 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिलना गौरव की बात है। अहमदाबाद में होने वाले इस खेल से खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ेगा।
मिली जानकारी के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स की समिति ने भारत में राष्ट्रमण्डल खेल कराने का निर्णय लिया है। यह मैच 2030 में अहमदाबाद में होगा। भारत वर्ष को 20 वर्ष बाद मेजबानी का मौका मिल रहा है। यह मैच अहमदाबाद, एकतानगर एवं अन्य स्थानों पर होंगे। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों के द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। इसके पहले राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली में 2010 में हुए थे।
डीजीपी कान्फ्रेन्स से होगा छत्तीसगढ़ हो फायदा
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए ऐतिहासक कदम उठाया है। 28 नवंबर से 30 नवंबर तक डीजीपी आई कान्फ्रेन्स में गृहमंत्री, प्रधानमंत्री आएंगे। यहां पर भारत की नई रक्षा नीति पर विचार होगा। अंतर्राज्यीय नक्सली समस्या को ही समाप्त करने पर मंथन होगा।
अरूण साव ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस में आंतरिक विवाद जो सामने आया है उससे जनता का अहित होगा। साव के अनुसार यहां पर मुख्यमंत्री की दौड़ में अनेक लोग शामिल है। हाईकमान इस पर कोई निर्णय नहीं ले रहा है। जिससे कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

