राजिम, 27 नवंबर (आरएनएस)। गरियाबंद जिले में नगर सैनिक गोपीराम मिरी के चार विवाह करने की खबर सामने आई है। तीसरी पत्नी की शिकायत के अनुसार, गोपीराम लगातार एक के बाद एक शादियां कर रहा था और अब चौथी शादी की तैयारी में है। मामला तब उजागर हुआ जब तीसरी पत्नी सुशीला रात्रे ने पति पर मारपीट और झूठी जानकारी देकर शादी करने का आरोप लगाया और पुलिस एवं जिला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
तीसरी पत्नी का आरोप
ग्राम बकली निवासी गोपीराम मिरी ने हिंदू विवाह अधिनियम की अवहेलना करते हुए तीन विवाह किए। रायपुर निवासी सुशीला रात्रे ने बताया कि गोपीराम ने 13 अप्रैल 2023 को उन्हें सामाजिक रीति-रिवाज से शादी के लिए मजबूर किया। इसके बाद लगभग ढाई साल तक गरियाबंद में किराए के मकान में रखा और साथ जीवन-यापन किया।
सुशीला का आरोप है कि 22 सितंबर 2025 को गोपीराम के परिवार के सदस्यों—दयालू राम, जानकी बाई और कमली बाई—ने उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया। जानकी बाई ने उसका मुंह ढककर उसे बेहोश कर दिया। सुशीला ने घटना के बाद थाना राजिम में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।
चौथी शादी की तैयारी
तीसरी पत्नी का आरोप है कि गोपीराम अब चौथी शादी के लिए अभनपुर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में अपने बायोडाटा के साथ गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, नगर सेना मुख्यालय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पहली और दूसरी शादियां
गोपीराम ने सबसे पहले पटेवा निवासी पायल सोनवानी से विवाह किया, जिनसे उनकी 8 वर्षीय बेटी है। घरेलू विवाद के कारण पहली पत्नी को फैमिली कोर्ट रायपुर से तलाक मिला, और गोपीराम हर महीने 5,000 रुपये गुजारा भत्ता दे रहा है।
दूसरी शादी 20 जनवरी 2021 को पचेरा निवासी बिना बाई धृतलहरे से हुई। शादी के बाद गोपीराम उसे गरियाबंद में किराए के मकान में रखा, लेकिन एक महीने बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया।
तीसरी और चौथी शादी
तीसरी विवाह रायपुर निवासी सुशीला रात्रे से किया गया। अब चौथी शादी की तैयारी के दौरान परिवार के साथ क्रूरता और जानलेवा हमला किया जा रहा है।
यह मामला प्रशासन और पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गया है, और तीसरी पत्नी न्याय की गुहार लगाती रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

