बालोद, 27 नवंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अंधविश्वास का फायदा उठाकर तीन ग्रामीणों से 7 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ‘इंद्रजालÓ और ‘गड़ा धनÓ निकालने का झांसा देकर लोगों को बेवकूफ बनाया। बालोद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ठगी का तरीका
जगन्नाथपुर क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों को आरोपी यह विश्वास दिलाते थे कि उनके घर के अंदर गड़ा धन छिपा है, जिसे तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के माध्यम से निकाला जा सकता है। इसके लिए घर में गड्ढा खोदवाया जाता और उसमें नकली सोने-चांदी के सिक्के रखकर ग्रामीणों को दिखाए जाते थे।
मुख्य आरोपी
मुख्य आरोपी वसीम खान, जो खुद को तांत्रिक बताता है, धुरपुर (इलाहाबाद) का निवासी है। उसका साला और सहयोगी अकबर खान जगन्नाथपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, दोनों कई जिलों में इसी तरह की ठगी कर चुके हैं।
पुलिस की चेतावनी
बालोद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे तांत्रिकों और गड़ा धन निकालने के दावों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

