रायपुर, 27 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में आज दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।
पहली घटना सरोरा स्थित बजरंग नगर में हुई, जहां स्टील क्राफ्ट फर्नीचर फैक्ट्री (गद्दा और अलमारी निर्माण) में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री में आग लगते ही अफरातफरी मच गई और कई मजदूर अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना क्षेत्र में दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।
दूसरी घटना पचपेड़ी नाका क्षेत्र में हुई, जहां एक इलेक्ट्रिक वाहन अचानक आग की लपटों में घिर गया। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस वजह से आसपास के इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र में दर्ज की गई है।
दोनों घटनाओं में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

