कोलकाता 27 नवंबर (आरएनएस)। एक बार फिर कसबा इलाका मीडिया की निगाह में तब आ गया जब यहां के बोसपुकुर में तृणमूल पार्षद सुशांत घोष के घर से कुछ सौ मीटर की दूरी पर गोलीबारी हुई। अचानक गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं गोली लगने से एक युवक अभिजित नाइया (21) घायल हो गया है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात लगभग 11 बजे कसबा के प्रान्तिक पल्ली इलाके में अभिजित नाइया नाम के युवक पर गोली चलाई गई। गोली उसके बाएं हाथ की हथेली में लगी। उसे महानगर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों व पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की रात बोसपुकुर के प्रान्तिक पल्ली में दो दोस्तों के बीच झगड़े में गोली चली। जांचकर्ताओं का अनुमान है कि झगडे के बीच अभिजित के साथ मौजूद युवक ने ही गोली चलाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलीबारी से पहले दोनों के बीच जोरदार बहस हुई और बात इतना बढ़ गया की गोली चलाने की घटना घटी। पुलिस के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से खाने के पैकेट और शराब की बोतल बरामद की है। वैसे खबर के लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं थी और गोलीबारी की असली वजह का भी पता नहीं चल पाया है। बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर कोलकाता शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले साल 15 नवंबर को इसी इलाके के पास एक्रोपोलिस मॉल के पास पार्षद सुशांत घोष पर गोली चलाने की कोशिश की गई थी। हमलावर स्कूटर पर आया था। लेकिन सुशांत बच। एक साल बाद, उक्त तरह की और गोलीबारी की घटना से सवाल तो खड़ा हो ही गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

