0 आरोपी से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद – धमतरी पुलिस की बड़ी उपलब्धि
0 धमतरी पुलिस ने म.प्र.- हरियाणा – दिल्ली तक किया पीछा और पेशेवर आदतन अपराधी गोलू भदौरिया को पकड़ा
धमतरी, 27 नवंबर (आरएनएस)। एसपी धमतरी के निर्देशन एवं निरंतर मानिटरिंग में धमतरी पुलिस ने बरडिय़ा ज्वैलर्स में हुए डकैती के प्रयास एवं गोलीकांड मामले में एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। घटना का मुख्य फरार आरोपी अजय उर्फ गोलू भदौरिया को तीन राज्यों में लगातार पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो चुका है।
आरोपी का विवरण
नाम – अजय उर्फ गोलू भदौरिया
पिता – सियाराम सिंह भदौरिया
उम्र – 26 वर्ष
पता – ग्राम देहरा, थाना भिंड देहात, जिला भिंड (मध्य प्रदेश)
गिरफ्तारी की पूरी कार्यवाही
घटना के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए विभिन्न राज्यों में छिपते रहे तथा अपनी पहचान छुपाने के लिए बार-बार मोबाइल भी बदलते रहे।
वे मीडिया एवं सोशल मिडिया के माध्यम से मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस से बचने का प्रयास करते रहा।
उसे पकडऩे के लिए धमतरी पुलिस की दो विशेष टीमों को रवाना किया गया –
पहली टीम- जिला भिंड (म.प्र.)
दूसरी टीम – हरियाणा में संभावित ठिकानों पर खोजबीन हेतु
हरियाणा टीम को तकनीकी इनपुट मिला कि आरोपी वहां कहीं छिपा है। दबिश की कार्यवाही के दौरान आरोपी हरियाणा से भागकर दिल्ली – भोपाल – ग्वालियर पहुंच गया।
दोनों टीमों ने लगातार एक-दूसरे से समन्वय रखते हुए उसकी मूवमेंट को ट्रैक किया।
अंतत: आरोपी जब ग्वालियर से बस बदलकर मध्यप्रदेश के बालाघाट की ओर भाग गया तभी संयुक्त टीम ने पीछा करते करते आरोपी को बालाघाट में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद-
गिरफ्तार आरोपी से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है, जिसे घटना में उपयोग किया गया था।
एवं आरोपी का एक एंडरॉयड मोबाईल भी जप्त किया गया है।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास (संक्षेप में)
आरोपी अजय उर्फ गोलू भदौरिया के विरुद्ध जिला भिंड (म.प्र.) के विभिन्न थानों में 2015 से 2024 तक कुल 14 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
एसपी धमतरी परिहार ने टीम वर्क को अपराध निराकरण का श्रेय देते हुए कहा कि इस घटना के बाद सर्राफा संघ और चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने ज्ञापन दिए थे, हमें खुशी है कि उनकी चिंता दूर कर पाए द्य उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया –
दुर्दांत अपराधियों का धमतरी पुलिस से बच पाना संभव नहीं, चाहे कहीं भी छिपे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

