धमतरी, 27 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत गुरुवार को सभापति (स्पीकर) कौशिल्या देवांगन के साथ रीतिका यादव,केवल साहू ने शीतला पारा वार्ड के बूथ क्रमांक 176 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर फॉर्म भरने की प्रगति, दस्तावेज़ सत्यापन तथा मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वार्ड में नियुक्त बीएलओ तारा पटेल द्वारा अब तक लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण किए जाने की जानकारी दी गई। इस पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने उनके कार्य की सराहना करते हुए शेष कार्य को समय पर एवं शत–प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की महत्वता बताते हुए बताया कि प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की, ताकि अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

