० जिले के प्रत्येक थाना/ चौकी क्षेत्र में चलाया गया अभियान
० 14चाकूबाजों, 220 गुण्डा एव 106 निगरानी बदमाशों की चेकिंग
०33 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में की गई कार्यवाही ।
०बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने, सामाजिक जीवन व्यतीत किए जाने हेतु दी गई समझाईश
दुर्गं, 27 नवम्बर (आरएनएस)।जिले में आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाए जाने एवं चाकूबाजो, गुण्डा एवं निगरानी बदमाशो पर नियंत्रण बनाए रखने हेतु आज दिनांक 27.11.2025 को जिले के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र में निवासरत चाकूबाजो, गुण्डा एवं निगरानी बदमाशो की प्रात: 04:00 बजे से 07:00 बजे तक थाना/चौकी प्रभारियो व्दारा दल बल के साथ आकस्मिक रूप से इनकी चेकिंग की गई। उपस्थित बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने, सामाजिक जीवन व्यतीत किए जाने हेतु समझाईश दी गई । थाना नेवई से 03, पुरानी भिलाई से 5, कुम्हारी से 4, उतई से 3, रानीतराई से 9, अमलेश्वर से 4. जामगाव से नदिनी नगर से 2 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिकात्मक धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर कराया गया है। इस प्रकार कुल 11 चाकूबाजो, 211 गुण्डा बदमाशो एच 94 निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर आवश्यक समझाईश दी गई है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

