सुकमा, 27 नवंबर (आरएनएस)। जिले के फूलबगड़ी थाना क्षेत्र में सुरक्षा अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गोगुंडा जंगल की पहाड़ी पट्टी में एरिया डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस बल की एक महिला आरक्षक ढ्ढश्वष्ठ विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना आज दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई, जब टीम उस इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। अचानक हुए धमाके में महिला जवान के पैर में गहरी चोट आई। साथी जवानों ने तुरंत मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट कर उन्नत चिकित्सा सुविधा के लिए भेजा जा रहा है।उधर, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है। घटना के बाद माओवादियों की संभावित गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए थाना फूलबगड़ी पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

