राजनांदगांव, 27 नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा थाना बसंतपुर में पुलिस जवानों को ब्रीफ कर रवाना किया गया। यह कांबिंग गश्त 26.11.2025 की रात 10:00 बजे से 01:00 बजे तक चलती रही। गश्त के दौरान नंदई चौक, कुआं चौक, इंदिरा नगर, प्रभात नगर, जमात पारा और हाट बाजार में 25 गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश और असामाजिक तत्वों की जांच की गई। *इसके बाद नंदई चौक और गौरव पथ पर एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहन, लोगों और सामान की जांच की गई। कांबिंग गश्त में एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी अम्ब्रोस कुजुर, थाना बसंतपुर, कोतवाली और रक्षित केन्द्र के अधिकारी/कर्मचारी सहित 50 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों में कानून का भय, तथा आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करना है। आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

