मुंगेली, 27 नवंबर (आरएनएस)।जिले में पहल बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ कार्यक्रम का संचालन जून माह से प्रारंभ कर अब तक संचालित किया गया इस दौरान स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं तथा ग्रामीण स्तर पर विभिन्न मंचो से उपरोक्त तीनो विषयों पर जागरूक करने का प्रयास पहल एवम थानों की टीम द्वारा अथक परिश्रम से किया गया *पहल के प्रथम चरण में 48 हज़ार स्क जागरूक किया गया। पहल के अब दूसरे चरण में अन्य ज्वलंत एवम जनोपयोगी विषयों को लेकर पुन: पहल कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 26/11/2025 को एस एन जी महाविद्यालय मुंगेली में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा किया गया जसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में-
जिसमें युवा सशक्तिकरण
कौशल विकास
आगामी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रेरित किए
्रढ्ढ कार्यशाला
साइबर सिक्योरिटी
यातायात नियम के संबंध में जानकारी दिए ।
साथ ही महाविद्यालय के युवाओं को प्रेरित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने उदाहरण देते हुए बताया की महाभारत के पात्र कौरव पांडव व अर्जुन की कहानी बताए जिसमे उन्होंने बताया कि कौरव अपने गुरु द्रोण को सिर्फ दक्षिणा लेकर शिक्षा देने वाले गुरु मानते थे . पाण्डव अपनें गुरु को सिर्फ शिक्षा देने वाले ही गुरु मानते थे लेकिन अर्जुन ने अपने गुरु में ही ब्रह्मा विष्णु और महेश तीनों को देखा । महाभारत में अर्जुन के सारथी भगवान स्वयं कृष्ण बने।
युवा पीढ़ी अपने जीवन में कैसे अपने गुरु का मार्गदर्शन लेना चाहते है ये फैसला करने को कहा ।
जिस कार्य में रुचि हो उसपे अपनी दिशा निर्धारित करे ।
जैसे किसी को क्कस्ष्ट की तैयारी करनी है तो उनका मार्ग दर्शन स्वयं पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा किया जावेगा ।*पहल टीम के सदस्य श्रीमति शैलजा स्वामी द्वारा :- युवा सशक्तिकरण , कौशल विकास,्रढ्ढ कार्यशाला में तीनो विषयों का महत्व बताते हुए सावधानी पूर्वक उपायों करने का सुझाव दिया । जया गुप्ता द्वारा सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने के लिए सुझाव दिया गया पुलिस विभाग से बबीता वास द्वारा साइबर ठगी होने से बचने के उपाय बताया, सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी महाविद्यालय के छात्रों को सामाजिक कार्य करने के एवम उसमे हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले अपने आस पास और अपने घर से शुरुआत करने की जानकारी दी गई ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएनजी महाविद्यालय के प्राचार्य रजत दवे सर, साइंस महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं मंच के संचालन कर्ता श्री ब्रजेश उपाध्यक्ष सर, एवं एसएनजी महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण का योगदान सराहनीय रहा ।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

