० समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी
० आरोपी को ग्राम दुलदुला में अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
० आरोपी से ?6200 कीमत मूल्य का 62 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त
० अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी22 एम 3200 भी किया गया जप्त
० किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान
बलौदा बाजार, 27 नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। समाधान सेल के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 27.11.2025 को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिमगा की पुलिस टीम द्वारा ग्राम दुलदुला में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ?6200 कीमत मूल्य का 62 पाव देशी मसाला शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी22 एम 3200 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमगा में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- विजय उर्फ बाबी धृतलहरे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लिमतरा थाना सिमगा
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

