प्रयागराज 27 नवंबर (आरएनएस )। पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ, पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज की सानिध्य में आज जम्मू-कश्मीर राज्य की राजनीति के प्रखर रणनीतिकार, अप्रतिम समाजसेवी तथा जनता के पथप्रदर्शक स्वर्गीय गिरधारी लाल जी की 38वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि स्व. गिरधारी लाल जी डोगरा का जीवन सेवा, समर्पण, राष्ट्रनिष्ठा और जनकल्याण का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने हमेशा समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए राजनीति को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता ने जम्मू-कश्मीर की राजनीति को नई दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर स्व. गिरधारी लाल जी डोगरा की सुपुत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता जेटली, दूसरी पुत्री श्रीमती निधि डोगरा, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी महाराज, श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित महंत रोहित शास्त्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा महाजन, जम्मू- कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला, विधायक सतीश शर्मा, विधायक अरविंद गुप्ता, विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, विधायक रामनगर डॉ. सुनील भारद्वाज, विधायक युद्धवीर सेठी, भूषण जामवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

