प्रयागराज 27 नवंबर (आरएनएस ) गंगा पार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का अन्दावां चौराहे पर माला पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। आज फिर एस आई आर की जटिलताओं को लेकर हो रही मौतें इसका एकमात्र कारण है। ऐसे दबाव के चलते लेखपाल सुधीर कुमार कोरी जिसकी मात्र एक दिन बाद शादी थी उसके घर में खुशियों का उत्सव और माहौल था लेकिन उसने खुदकुशी कर ली। इसी प्रकार 23 मौतें होना बहुत ही चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।इसके लिए सीधे सरकार और चुनाव आयोग जिम्मेदार है। हमारे प्रत्येक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सही तरीके से समय पर फॉर्म जमा करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जनता के प्रति उपेक्षात्मक धारणा और रवैया का परिणाम महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,और गुंडागर्दी है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है और भाजपा सरकार की गुंडागर्दी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर नेता कार्यकर्ता अजय राय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्साह और ईमानदारी से खड़ा है।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विधान सभा प्रभारी देवराज उपाध्याय, भोला नाथ तिवारी, राम मनोरथ सरोज, वार रुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी, सुनील पांडे, गुलाब यादव, इस्तियाक अहमद, सौरभ श्रीवास्तव, दिवाकर भारतीय, दत्तात्रेय त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सरोज, हाजी इरशाद,सूरज सोनकर,ब्लाक अध्यक्ष संगम लाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

