अयोध्या 27 नवंबर (आरएनएस)। गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए जिला योजना बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय सहादतगंज पर किया गया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सह संयोजक त्रयम्बक त्रिपाठी जी ने भाग लिया और अपना पाथेय प्रदान किया। बैठक में उन्होंने शिक्षकों को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षक समाज के लिए यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और हमें इसे पूरी तरह से निभाना होगा। उन्होंने शिक्षकों को चुनाव में भाग लेने और अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय सहसंयोजक अवधेश द्विवेदी महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष व संयोजक डॉ राकेश मणि त्रिपाठी, जिला संयोजक च बीकापुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, जिला महामंत्री मनोज वर्मा राधे रमण त्रिपाठी, डॉ जय गुरुदेव शुक्ला, बबलू मिश्रा सुनील दुबे, डॉ ओम प्रकाश सिंह पोलिंग संयोजक अवनीश मिश्रा, महानगर मीडिया सहप्रभारी अंशुमान मित्रा, यतींद्र सिंह,जयप्रकाश श्रीवास्तव,ने श्री त्रिपाठी के विचारों को सुना और उनका समर्थन किया। बैठक का आयोजन जिला संयोजक ने किया और संचालन महानगर उपाध्यक्ष डॉ राकेश मणि त्रिपाठी ने किया ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

