अयोध्या 27 नवंबर (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहसिक कार्य को बढ़ावा देने वाली संस्था यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा स्थानीय साकेत इकाई के शीतला पाण्डेय को प्रादेशिक संगठन सचिव चुने जाने पर भव्य स्वागत किया गया। यूथ हॉस्टल की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप मल्होत्रा ने शीतला पांडेय को उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा प्रेषित नियुक्ति पत्र सौंपा । इस मौके पर इकाई अध्यक्ष अनुज वैश्य,उपाध्यक्ष आशीष महिंद्रा, विवेक जैन, उपकोषाध्यक्ष शुभम रघुवंशी ने अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर आजीवन सदस्य श्री पाण्डेय का अभिनंदन किया।
ज्ञात हो कि युवाओं को साहसिक कार्य के लिए प्रोत्साहन देने वाला यह अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसमें जिले के 100 से अधिक आजीवन सदस्य सहित लगभग 200 सदस्य जुड़े है। केदारकांठा, सार पास, हर की दून, चोपता तुंगनाथ, चार धाम यात्रा, कश्मीर ग्रेट लेक,गिर फॉरेस्ट कैंपिंग,डेजर्ट कैंपिंग, डलहौजी,डोभी कैंपिंग एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में अयोध्या से कई सदस्य प्रतिभाग कर चुके हैं। श्री पाण्डेय को प्रादेशिक संगठन सचिव नियुक्त किए जाने पर प्रादेशिक चेयरमैन जेपी शर्मा,प्रादेशिक सचिव विजय भूषण जायसवाल,राजेश वर्मा, आशुतोष अग्रवाल,रवि सिंह,मो शकील, विवेकानंद पाण्डेय, भारती वैश्य,नवनीत रस्तोगी, प्रशान्त केसरवानी आदि ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

