रायपुर, 27 नवंबर(आरएनएस)। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने राजधानी रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस का योगदान ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश की एकता, विकास और संस्थागत मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनमें एम्स, आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों की स्थापना और बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे निर्णय शामिल हैं।गौतम ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने देश को संविधान सौंपते समय कुछ चिंताएँ व्यक्त की थीं, जिन पर सभी दलों और नागरिकों को संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली की बुनियाद हैं।मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और संस्थाओं को इसके प्रति सजग रहकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर बूथ रक्षकनियुक्त कर रही है, ताकि मतदाता सूची से जुड़े किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या भ्रम की स्थिति को रोका जा सके और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके।पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार, पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, विधायकउतरी जांगड़े, हर्षिता बघेल,शेषराज हरबंश, चातुरीनंद, दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा और प्रकाश माकंडे उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

