कोंडागांव, 27 नवम्बर (आरएनएस)। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव से प्रात जानकारी अनुसार कोण्डागांव सुभाष चन्द्र बोस वार्ड पालना केन्द्र में पालना सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कोण्डागांव में कार्यालयीन समय में 1 दिसम्बर 2025 से 15 दिसम्बर तक जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र आमंत्रण की सूचना संबंधित वार्ड को दी जा चुकी है और अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक एवं परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

