पशुपालन विभाग ने जारी किया शासनादेश, अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार होगी धनराशि खर्च
लखनऊ 27 नवंबर (आरएनएस ) उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना के अंतर्गत प्रदेश में पशु चिकित्सालयों और पशु सेवा केन्द्रों के व्यापक सुदृढ़ीकरण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ 82 लाख 17 हजार 300 रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।जारी शासनादेश के अनुसार निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं से संबंधित भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और शासनादेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के अनुरूप ही किया जाएगा और योजना की सभी गाइडलाइनों का पूरी तरह पालन करना अनिवार्य होगा।सरकार की यह पहल पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, स्तर पर ढांचागत सुधार लाने और अनुसूचित जाति समुदायों को बेहतर पशुपालन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

