० 8 दिसंबर तक जमा होंगी बोलियां
सुकमा, 27 नवम्बर (आरएनएस)। जिला कौशल विकास प्राधिकरण, सुकमा शाखा (नक्सल पुनर्वास केंद्र) ने भोजनालय खाद्य सामग्री, हरी साग-सब्जियां, नॉनवेज/अंडा तथा दैनिक उपयोग सामग्री की आपूर्ति हेतु पंजीकृत फर्मों और आपूर्तिकर्ताओं से सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं। जारी सूचना के अनुसार इच्छुक आपूर्तिकर्ता 27 नवंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक कार्य दिवसों में कार्यालय से 500 रुपये नकद जमा कर निविदा फार्म प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जिले की वेबसाइट से भी निविदा प्रपत्र डाउनलोड किया जा सकता है, जिसके लिए 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना अनिवार्य होगा। निर्धारित जमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट कलेक्टर/अध्यक्ष, जिला कौशल विकास प्राधिकरण सुकमा (पुनर्वास केंद्र) के नाम देय होगा। पूर्ण रूप से भरी हुई, मुहरबंद निविदाएं 08 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे तक जमा किया जा सकता है। सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि साग-सब्जी, अंडा, चिकन, मछली और मटन की आपूर्ति करने वाली फर्मों के लिए जीएसटी नंबर एवं आईटीआर अनिवार्य नहीं है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने सभी इच्छुक आपूर्तिकर्ताओं से निर्धारित समयसीमा में निविदाएं जमा करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में संपर्क किया जा सकता है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

