बीजापुर, 27 नवम्बर (आरएनएस)। जिला बीजापुर के थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों द्वारा आज एक महत्वपूर्ण अभियान संचालित किया गया। ग्राम गुट्टूम के जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित 03 नग स्मारकों को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। इसी क्रम में ग्राम नेण्ड्रा के जंगल में स्थित 01 अन्य माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया। माओवादियों द्वारा अपने संगठन के विचारों का प्रचार-प्रसार तथा भय का वातावरण बनाने हेतु इन स्मारकों का निर्माण किया गया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बनाया जा सके। पुलिस व सुरक्षा बलों की सक्रियता के कारण ऐसे अवैध एवं जनविरोधी ढाँचों को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

