० रायपुर शहरी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 5 बूथ लेवल अधिकारियों ने समय पूर्व हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
० जिले के शहरी क्षेत्र में एस.आई.आर. के कामों में आई तेजी़
रायपुर, 27 नवम्बर (आरएनएस)। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रायपुर शहरी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 48 के 5 बीएलओ, 1 सचिव एवं 1 कंप्यूटर आपरेटर ने उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। उनके इस सराहनीय प्रदर्शन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने आज उन्हें शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित बुथ लेवल अधिकारियों में मतदान केन्द्र 327 की बीएलओ शशिकला गेण्ड्रे, मतदान केन्द्र 276 बोरियाकला की बीएलओ शंकुतला वर्मा, मतदान केंद्र 277 बोरियाकला की बीएलओ द्रौपति कुर्रे, मतदान केंद्र 325 मुचगहन की बीएलओ भुनेश्वरी यदू , मतदान केंद्र 316 काठाडीह की बीएलओ पूर्णिमा ध्रुव इस कार्य में सहयोग देने वाले ग्राम पंचायत हथबंध के सचिव केशव साहू एवं मतदान केंद्र 316 काठाडीह के कंप्यूटर ऑपरेटर लीलेश्वर साहू शामिल हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन ठाकुर एवं रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

