बिलासपुर, 27 नवंबर (आरएनएस)। बुधवार को 10 बजे लगभग को आरोपीगण के द्वारा शराब के पीने के नाम पर अश्लील गाली गलौच कर हत्या करने की नियत से चाकू से वार कर गम्भीर चोट पहुंचा कर फरार हो गया था, उक्त मामले मे थाना पचपेडी मे अपराध क़ायम कर विवेचना मे लिया गया, घटना के सम्बन्ध मे तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह बिलासपुर के द्वारा तत्काल आरोपियों का गिरफ्तारी के निर्देश मिला। पतासाजी हेतु मुखबिर लगाकर सूचना मिलने पर चंद घंटे के भीतर में आरोपियों का पतासाजी कर पकड़ा गया और हिरासत में लेकर पूछताछ कर आज दिनांक 27.11.25 को उक्त आरोपीगण और एक विधि से सघर्ष बालक चारो निवासी सुकुलकारी थाना पचपेडी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है.।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

