रायपुर, 27 नवम्बर (आरएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत रजिस्ट्रार, फम्र्स एवं संस्थाएं एवं उसके अधिनस्थ संभागीय कार्यालयों में कार्यरत तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा पर पदभार ग्रहण करने के दिनांक से पदोन्नत किया गया है। कर्मचारियों की पदोन्नति 8 सालों से लंबित थी। वर्ष 2018 से विगत 8 वर्षों के पश्चात् की गई है, जिससे कर्मचारियों उत्साह का माहौल है। पदोन्नति से निरीक्षक, सहायक अधीक्षक, ऑडिटर एवं सहायक वर्ग-2 के पद पर कर्मचारी पदोन्नत हुए। जिन कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया उनमं यशवंत कटकवार, ऑडिटर से निरीक्षक, बसंत दीवान, सहायक वर्ग-2 से सहायक अधीक्षक, अनिल सिंह ठाकुर, सहायक वर्ग-2 से ऑडिटर, अनिल कुमार साव, सहायक वर्ग-2 से ऑडिटर और लोकेश्वर पाटकर, सहायक वर्ग-3 से सहायक वर्ग-2 के पद पर पदोन्नत किए गए।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

