बिलासपुर 28 नवंबर 2025(आरएनएस) बरसात में खराब हुई सड़कों का मरम्मत कार्य शहर में चालू हो गया है। नगर निगम ने सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए 84 लाख रुपए का प्रावधान किया है। कुछ जगहों पर सड़कों पर डामरीकरण का काम भी हो गया है, वहीं गौरव पथ में लगभग 60 मीटर खराब सड़क को उखाड़कर फिर से बनाया जा रहा है।
84 लाख में हुआ सड़क मरम्मत का टेंडर
नगर निगम ने खराब सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर कर दिया है और टेंडर के बाद शहर के सड़कों का मरम्मत कार्य भी चालू हो गया है। नेहरू चौक से महाराणा प्रताप चौक और नेहरू चौक से इंदिरा सेतु तक की सड़क का डामरीकरण कराया गया है। नेहरू चौक से इंदिरा सेतु के बीच सड़क काफी खराब हो गई थी और
शहर में सड़क मरम्मत का काम चालू
नगर के अन्दर के कई इलाकों में बरसात के दिनों में सड़कों में अनेक गड्ढे हो गए थे, जिनकी मरम्मत कराई गई है। पुराना बस स्टैंड चौक पास एवं करबला रोड में भी सड़क मरम्मत कराई गई है। सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर काफी चर्चित रहे गौरव पथ सड़क जगह-जगह धंस गई थी और बरसात में कई जगह सड़क खराब हो गई थी, इसलिए गौरव पथ पर मंगला चौक की तरफ से लगभग 60 मीटर खराब सड़क को उखाड़ा गया है। गौरव पथ सीसी रोड निर्माण कराया गया था, जिसमें बाद में डामरीकरण कराया गया था, जिसे उखाड़कर बनाया जा रहा है। बरसात के बाद के निगम की जो सड़क खराब हुई है उसका सर्वे करा लिया गया है और निगम के पास खराब सड़कों की जानकारी भी आ गई है। इसमें कई सड़कें तो पीडब्लूडी की है, पीडब्लूडी इन सड़कों की मरम्मत करा रहा है।

