बिलासपुर28 नवंबर 2025(आरएनएस) क्षेत्र में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है, लेकिन किसान अभी भी पंजीयन के लिए तहसील कार्यालय व समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। पंजीयन की अंतिम तारीख 25 नवंबर होने के बाद भी किसानों का पंजीयन पूर्ण नहीं हो पाया। इसे देखते हुए शासन ने एक बार फिर पंजीयन की तारीख बढ़ा दी है। अब किसान 30 नवंबर तक पंजीयन समितियों में करा सकते हैं। अभी तक तहसील कार्यालय के माध्यम से पंजीयन हो रहा था, जहां लगातार किसानों की लंबी कतारें लग रही थीं। इससे कुछ का काम हो रहा था, तो कुछ को रिकॉर्ड सुधार के लिए पटवारियों का रास्ता दिखाया जा रहा था। उक्त पंजीयन के कार्य से राजस्व संबंधित कार्य भी लगातार बाधित हो रहे थे, जिसे देखते हुए शासन ने पंजीयन का कार्य तहसील के बजाए समितियों को सौंप दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

