0 धरपकड अभियान में मिली सफलता पुलिस को
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 28 नवंबर (आरएनएस)। मीना बाजार देखने आए युवक की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी थी। एसपी बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली भोला सिंह राजपुत के नेतृत्व में टीम गठित कर,आरोपी पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलाश किया गया। इसी दौरान सीसीटीवी के आधार पर आरोपी हेमंत कुमार पिता साधुराम नायर उम्र 25 साल पता ग्राम बम्हनी थाना नगरनार जिला बस्तर एवं अरुण हरिजन 19 साल पता सासाहंदी कोरापुट उड़ीसा की पहचान कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने साथ मिलकर घटना दिनांक को मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार कर चोरी किए दो मोटर सायकल को छुपाए स्थान से पेश करने पर मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । दोनों आरोपियों को गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले टीआई -भोला सिंह राजपुत,उप निरीक्षक अरुण मरकाम,एएसआई परिमलदासप्रधान आरक्षक अनंत बघेल ,राजू टोप्पो शामिल थे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

