रुड़की 28 नवंबर (आरएनएस)। मेरठ के मनकी निवासी नदीम अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गुरुवार को कलियर घूमने आए थे, लेकिन उनकी खुशी उस समय परेशानी में बदल गई जब दोपहर रुड़की में पुल के पास भीड़भाड़ में किसी ने उनकी जेब काट ली। नदीम ने बताया कि वे ई रिक्शा में बैठकर कलियर से रुड़की आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनकी जेब से करीब दो हजार रुपए निकाल लिए। जेब कटने से परेशान नदीम अपने परिवार सहित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंचे और रोते हुए अपनी पूरी आपबीती बताई कि अब उनके पास किराए तक के पैसे नहीं है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कोतवाली भेजा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

