बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है। फिल्म के टीजर और पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं, जिसे लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म से जुड़ा ताजा अपडेट आया है, जो लोगों के उत्साह को सांतवें आसमान पर पहुंचा सकता है। बताया जाता है कि धुरंधर के जरिए रणवीर अपने करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर की अवधि कथित 3 घंटे से ज्यादा होगी। इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, धुरंधर की अंतिम अवधि 3 घंटे से ज्यादा है। यह लगभग 3 घंटे 5 मिनट की है। आदित्य धर, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा तय की गई अंतिम अवधि अगले 10 दिनों में पता चल जाएगी। अगर ऐसा होता है तो पहली बार रणवीर अपने करियर की सबसे लंबी फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
रणवीर की पिछली फिल्मों की अवधि पर नजर डालें तो दिल धड़कने दो 2 घंटे 51 मिनट लंबी थी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की अवधि 2 घंटे 48 मिनट थी। इसके अलावा 83 और पद्मावत की अवधि 2 घंटे 43 मिनट थी। वहीं किल दिल की अवधि 1 घंटा 57 मिनट थी। बता दें कि धुरंधर में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हो रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

