कुशीनगर, 01 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के सेवरही पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 01 नवम्बर को सेवरही पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-357/2025 धारा-103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त दिलीप यादव पुत्र बाबूनन्द यादव व बाबूनन्द यादव पुत्र सुखदेव यादव निवासी गौरी जगदीश सिसवनिया थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

