कुशीनगर, 01 दिसम्बर (आरएनएस)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा पडरौना का दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला स्टेडियम रविन्द्र नगर घूस में हुआ ।
मुख्य अतिथि पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आदित्य चंद द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य लोगों को बुके और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर एथेलेटिक्स 800मीटर दौड़ का शुभारंभ किया गया। जिसमें विशाल यादव प्रथम, प्रदीप जायसवाल द्वितीय तथा आदित्य उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लक्ष्मी यादव प्रथम, कुमारी सलोनी द्वितीय तथा अमृता सोनी तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं टीशर्ट पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक आदर्श द्वारा आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र नारायण पांडेय ने किया।
कार्यक्रम में शशिप्रभा सिंह बी ओ हाटा, ऋषिकेश यादव बी ओ खड्डा, अनिल कुमार मिश्र प्रदेश चयनकर्ता एथेलेटिक्स, अरविंद सिंह प्रधानाचार्य उदित नारायण इंटर कॉलेज, मृगेंद्र राव, विशाल राव, पवन कुमार खेल अनुदेशक, शहीद अनवर व्यायाम शिक्षक, हिमांशु ,अजय ,विनीत,अरुण, पंकज यादव कुश्ती कोच,बृजेंद्र कुशवाहा ,जितेंद्र, बीरेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

