जांजगीर चांपा, 01 दिसम्बर (आरएनएस)। जिले की अकलतरा पुलिस थाना पुलिस ने रविवार रात ताबड़तोड़ छापेमारी कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वालों,अवैध शराब बेचने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अकलतरा क्षेत्र के इलाके में घेराबंदी कर 09 आरोपियों को पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा के द्वारा टीम के साथ बीते देर रात्रि दिनांक 29.11.25 को थाना अकलतरा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु अलग-अलग पुलिस टीम रवाना किया गया था जो पुलिस टीम के द्वारा अपराधिक व्यक्तियों के सकुनत पर घेरा बंदी कर चेक किया गया चेकिंग के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
इसी तरह पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चिलम से गांजा पीते हुए पकड़ा जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। एक व्यक्ति को सार्वजनिक जगह पर शराब पीते हुए पकड़ा जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान 06 अपराधिक तत्वों के व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। थाना क्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध थाना अकलतरा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

