भाटापारा, 01 दिसम्बर (आरएनएस)। जिले की थाना भाटापारा शहर पुलिस ने समाधान सेल से मिली सूचना के आधार पर जिलाबदर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला बदर का आदेश होने के बाद भी आरोपी नयापारा वार्ड में घूमते हुए पाया गया था।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आम जनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा काल के जरिए प्रदान की जा सकती है। समाधान सेल के माध्यम से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 30.11.2025 को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा जिलाबदर आरोपी पवन यादव को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा धारा 3,5(ख) 2023 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत आरोपी पवन यादव को जिलाबदर किया गया है। उक्त आदेश के तहत आरोपी को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के साथ सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर, सक्ति, बेमेतरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ आदि जिले की सीमाओं से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है तथा आदेश में अनावेदक को न्यायालय की अनुमति के बिना जिले की सीमाओं में प्रवेश नहीं करने संबंधी आदेश का भी उल्लेख है। कि आज दिनांक 30.11.2025 को समाधान सेल में सूचना मिली कि जिलाबदर आरोपी पवन यादव, नयापारा वार्ड भाटापारा में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा जिलाबदर आरोपी पवन यादव उम्र 26 वर्ष निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर को मौके पर ही पकड़ कर हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा जिलाबदर के आदेश होने के उपरांत भी भाटापारा शहर में घूमने संबंधी पूछताछ पर आरोपी द्वारा स्वयं के जिलाबदर का आदेश होना जानते हुए भी नयापारा वार्ड भाटापारा शहर में घूमना स्वीकार किया गया। कि आरोपी का कृत्य धारा 14, 15 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का घटित पाए जाने से आरोपी को आज दिनांक 30.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

