रायपुर, 01 दिसम्बर (आरएनएस)। जशपुर पुलिस ने फिर एक बार अवैध रूप से धान लाते एक पिकअप वाहन को पकड़ा है तथा कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। पिकअप में अवैध रूप से 10क्विंटल धान लोड था। मामला चौकी पंडरा पाठ का है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30.11.25 को चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी , की तभी सन्ना की ओर से एक पिकअप वाहन क्रमांक जेएच -07-रू -9272 , आ रहा था, जो कि पुलिस को देख, गाड़ी को वापस मोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, संदेह होने पर, चौकी पंडरा पाठ पुलिस के द्वारा उक्त पिकअप का पीछा कर, उसे रोका गया, पुलिस के द्वारा जब उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन की, जब तलाशी ली गई तो, उसमें 10 क्विंटल धान की बोरी मिला, पुलिस के द्वारा जब उक्त संदेही पिकअप चालक से पूछताछ करने पर , उसने अपना नाम आनंद यादव उम्र 30 वर्ष, निवासी भादू, थाना सन्ना का निवासी होना बताया व पिकअप वाहन का मालिक, स्वयं को ही होना बताया।पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध आनंद यादव से धान के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई तो उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त संदेही पिकअप वाहन को, धान सहित जप्त करते हुए, अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। धान को कहां से लेकर आने, व कहां ले जाने के संबंध में जांच जारी है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

